हरियाणा में बादली विधानसभा से ​INLD-​​​​​‌BSP प्रत्याशी महेंद्र सिंह ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। रविवार शाम चार बजे से वह बिना कुछ बताए घर से निकले थे, वह अपना फोन भी घर पर छोड़ गए थे। जिसके बाद किसी को भी खबर नहीं थी की वो कहां हैं। बसपा के जिलाध्यक्ष सत्य प्रकाश व अन्य ने पुलिस और बादली के SDM को महेंद्र सिंह के गायब होने की शिकायत भी दी थी।

लेकिन करीब 20 घंटे बाद महेंद्र अपनी पत्नी शिक्षा देवी के साथ उपमंडल कार्यालय में पहुंचे और उन्होंने SDM सतीश यादव के सामने अपना अपना नामांकन वापस ले लिया।

इस विषय में पार्टी के जिला अध्यक्ष सत्य प्रकाश का मानना है कि BSP प्रत्याशी महेंद्र सिंह पर किसी के द्वारा दबाव बनाया गया है। मौके पर पार्टी के सभी पदाधिकारी मौजूद थे। उन्होंने किसी पदाधिकारी से कोई भी बातचीत नहीं की। उन्होंने किसी को नहीं बताया कि वह नामांकन क्यों वापस ले रहे हैं।

साथ ही इस दौरान उन्होंने ये भी नहीं बताया की पिछले 20 घंटे से वो कहां थे। हालांकि महेंद्र सिंह की पत्नी ने पहले ही दावा कर दिया था कि उनके पति रिश्तेदारी में गए हुए हैं। लेकिन पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई थी।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!