हरियाणा में आज 19 शहरों में मौसम खराब रहेगा। इसको देखते हुए मौसम विभाग ने बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। बहादुरगढ़, सांपला, रोहतक, खरखौदा, सोनीपत, गन्नौर, समालखा, बपौली, घरौंडा, करनाल, गोहाना, इसराना, सफीदों, पानीपत, असंध, कैथल, नीलोखेड़ी, गुहला, पिहोवा में हल्की बारिश होने के आसार हैं।

मौसम विशेषज्ञों कहना है कि बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र बन चुका है। इसके असर से प्रदेश में 17 सितंबर तक बारिश होने के आसार बने हुए हैं।

अभी बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी वाली हवाओं के असर से प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है। 24 घंटे में सबसे ज्यादा गुरुग्राम और सोनीपत जिले में हुई, यहां 18-18MM तक बारिश रिकॉर्ड की गई।

‎‎बरसात के कारण दिन के तापमान ‎में गिरावट आई है, अब दिन का ‎पारा 4.2 डिग्री तक कम हो गया है। ‎‎पिछले 24 घंटे में प्रदेश में 8.4 ‎‎मिलीमीटर (एमएम) बारिश हुई है। ‎‎

हरियाणा में लगातार हो रही बारिश से अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 0.2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। सबसे ज्यादा गिरावट रोहतक जिले में दर्ज की गई, यहां के पारे में 3.8 डिग्री की गिरावट देखी गई। यहां का अधिकतम तापमान 27.3 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं कुरुक्षेत्र और पानीपत दो जिले ऐसे भी रहें, जहां दिन का तापमान सबसे कम रहा, यहां अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। सिरसा जिले में अभी भी पारा 35 के पार है। यहां अधिकतम तापमान 37.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!