हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है. इस लिस्ट में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, सोनिया गांधी के साथ हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का नाम भी शामिल है. कांग्रेस स्टार प्रचारकों की लिस्ट में पंजाब के नेताओं को भी जगह मिली है. जिनमें पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजावरिंग, नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का नाम शामिल है.

इसके अलावा कांग्रेस स्टार प्रचारकों की लिस्ट में अशोक गहलोत, सचिन पायलट, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस हरियाणा अध्यक्ष उदयभान, कुमारी सैलजा, रणदीप सुरजेवाला, विनेश फोगाट और दीपेंद्र हुड्डा का नाम भी शामिल है. इनके अलावा अजय माकन, बीरेंद्र सिंह, भूपेश बघेल, जय प्रकाश, राज बब्बर, सतपाल ब्रह्मचारी, सुप्रिया श्रीनेत, कैप्टन अजय यादव, अलका लांबा और बजरंग पूनिया का नाम भी शामिल है.

हरियाणा में कांग्रेस 89 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. कांग्रेस ने गठबंधन के तहत भिवानी विधानसभा सीट सीपीआई (एम) को दी है. बता दें हरियाणा में सभी 90 विधानसभा सीटों के लिए 5 अक्तूबर को मतदान होगा. इसके अलावा वोटों गिनती 8 अक्तूबर होगी. चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया खत्म हो चुकी है. अब सभी पार्टी पुरजोर प्रचार में जुटेंगी. बीजेपी ने वीरवार को ही स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की थी. वहीं आज यानी शुक्रवार को कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!