हरियाणा में आम आदमी पार्टी ने उम्मीदवारों की छठी लिस्ट भी जारी कर दी है। पार्टी ने बुधवार रात को छठी लिस्ट जारी की, जिसमें 19 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है। दरअसल हरियाणा में नामांकन का आज आखिरी दिन है, ऐसे में सभी दल उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं। आदमी पार्टी अब तक कुल 89 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर चुकी है। 

बता दें कि आम आदमी पार्टी ने बुधवार को ही चौथी और पांचवीं लिस्ट भी जारी की थी। रात को छठी लिस्ट भी सामने आ गई। चौथी लिस्ट में 21 उम्मीदवारों के नाम थे। पांचवीं लिस्ट में 9 उम्मीदवारों और छठी लिस्ट में 19 कैंडिडेट के नामों का ऐलान किया गया है। 

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!