रोहतक में जींद जिले के गांव राजपुरा भैण निवासी सोनू ने नया बस स्टैंड पुलिस चौकी में शिकायत दी। उसने बताया कि उन्होंने नया बस स्टैंड के पीछे एक होटल किराए पर ले रखा है। 7 सितंबर की रात को उसने अपनी बाइक होटल के सामने खड़ी की थी। इसके बाद जब उसने 8 सितंबर की सुबह चैक किया तो देखा कि उसकी बाइक वहां पर नहीं थी।

बाइक को आसपास में भी तलाश किया। यह वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वहीं होटल में लगे सीसीटीवी को चेक किया तो पता एक व्यक्ति बाइक को चोरी करके ले गया है। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दे दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।

सीसीटीवी फुटेज के अनुसार एक व्यक्ति आया, जिसने कपड़े से अपना मुंह ढक रखा था। वह पहले इधर-उधर देखकर बाइक पर बैठ गया। वहीं बाद में उसने बाइक के पास बैठकर लॉक तोड़ा। हालांकि वहां से गुजरने वाले लोगों और वाहन चालकों के कारण वह बचने के लिए बैठा भी रहा। वहीं करीब 6 मिनट में वह बाइक चोरी करके ले गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!