हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने बुधवार देर शाम को 67 कैंडिडेट की लिस्ट जारी की थी। लिस्ट आते ही पार्टी में बगावत शुरू हो गई है। कई पदाधिकारियों ने सोशल मीडिया पर ही इस्तीफा दे दिया। वहीं, गुरुवार सुबह देश की चौथी सबसे अमीर महिला सावित्री ने भी बगावत कर दी है। भाजपा से टिकट न मिलने के बाद उन्होंने हिसार से निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है।

सावित्री जिंदल ने समर्थकों से कहा- मैं भाजपा की प्राथमिक सदस्य नहीं हूं। मैं चुनाव न लड़ने के बारे में बोलने के लिए दिल्ली से वापस आई थी, लेकिन आपका प्यार और विश्वास देखकर मैं चुनाव लड़ूंगी। सावित्री मशहूर उद्योगपति और कुरूक्षेत्र से भाजपा सांसद नवीन जिंदल की मां हैं। हिसार सीट पर उनका मुकाबला भाजपा के मंत्री डॉ. कमल गुप्ता से होगा।

भाजपा की बुधवार को जारी लिस्ट में हिसार से सावित्री जिंदल का नाम न देख उनके समर्थक गुरूवार सुबह जिंदल हाउस पहुंचकर गए। उन्होंने सावित्री जिंदल के निर्दलीय चुनाव लड़ने के नारे लगाए। समर्थक उनके पति स्व. ओपी जिंदल की फोटो भी लेकर आए थे। इधर, सावित्री जिंदल एक दिन पहले ही दिल्ली रवाना हो गई थी।

कहा जा रहा है कि इस दौरान एक मैसेज किया गया, जिसमें जिंदल समर्थकों को जिंदल हाउस पहुंचने को कहा गया था। इसके बाद यहां भीड़ जुट गई। हालांकि जिंदल हाउस का कहना है समर्थक खुद आ रहे हैं। किसी को मैसेज नहीं किया गया।

जिंदल परिवार की मुखिया एवं जिंदल समूह की चेयरपर्सन सावित्री जिंदल देश में चौथे नंबर पर सबसे अमीर हैं। इसके अलावा वह देश की सबसे अमीर महिला भी हैं। सावित्री जिंदल हरियाणा के हिसार की रहने वाली हैं और स्टील किंग स्व. ओपी जिंदल की पत्नी हैं। इनके बेटे नवीन जिंदल कुरूक्षेत्र से भाजपा सांसद हैं। फॉर्च्यून इंडिया ने सबसे अमीर लोगों की सूची जारी की है। जिसके मुताबिक 74 वर्षीय सावित्री देवी जिंदल लगभग 2.77 लाख करोड़ रुपए की मालकिन हैं। टॉप 10 में इकलौती महिला होने के साथ वह चौथे स्थान पर हैं।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!