हरियाणा में BJP उम्मीदवारों की पहली लिस्ट को लेकर फिर पेंच फंस गया है। सोमवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने हरियाणा के नेताओं के साथ एक मीटिंग की। इस मीटिंग में उन्होंने सलाह दी कि बिना होमवर्क किए लिस्ट जारी न की जाए
जिसके बाद उम्मीदवारों को लेकर दिल्ली में आज फिर मीटिंग बुलाई गई है। इस मीटिंग में सभी लेवल पर पूरा होमवर्क करने के बाद ही केंद्रीय नेतृत्व अपनी मुहर लगाएगा। इसके बाद संभावना है कि बुधवार को पार्टी एक साथ जंबो लिस्ट जारी कर दे।
अमित शाह के साथ सोमवार रात हुई मीटिंग में चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, मुख्यमंत्री नायब सैनी, प्रदेश सह प्रभारी बिप्लब देब और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर शामिल हुए थे।
