चरखी दादरी के अंतर्गत बाढड़ा में 27 अगस्त को कथित रूप से गोमांस पकाने को लेकर हुए विवाद के बाद उन्हीं झुग्गियों में रहने वाले एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।  इस मामले में पुलिस ने सात आरोपितों को गिरफ्तार किया। 

इस घटना को लेकर राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की है।उन्होंने कहा कि  नफ़रत को राजनीतिक हथियार बनाकर सत्ता की सीढ़ी चढ़ने वाले देश भर में लगातार भय का राज स्थापित कर रहे हैं। भीड़ की शक्ल में छिपे हुए नफरती तत्व कानून के राज को चुनौती देते हुए खुलेआम हिंसा फैला रहे हैं।

भाजपा सरकार से इन उपद्रवियों को खुली छूट मिली हुई है, इसीलिए उनमें ऐसा कर पाने का साहस पैदा हो गया है। अल्पसंख्यकों, खास कर मुसलमानों पर लगातार हमले जारी हैं और सरकारी तंत्र मूक दर्शक बना देख रहा है।

हरियाणा के चरखी दादरी और महाराष्ट्र की घटनाओं को लेकर विपक्ष लगातार सरकार पर हमलावर है। मॉब लिंचिंग को लेकर नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट कर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार में ऐसे उपद्रवियों को खुली छूट मिली हुई है।

रायबरेली के सांसद राहुल गांधी ने कहा कि नफरत को राजनीतिक हथियार बनाकर सत्ता की सीढ़ी चढ़ने वाले देश भर में लगातार भय का राज स्थापित कर रहे हैं। भीड़ की शक्ल में छिपे हुए नफरती तत्व कानून के राज को चुनौती देते हुए खुलेआम हिंसा फैला रहे हैं। भाजपा सरकार से इन उपद्रवियों को खुली छूट मिली हुई है, इसीलिए उनमें ऐसा कर पाने का साहस पैदा हो गया है।

घटना चरखी दादरी मेें शामिल से दो नाबालिगों को बाल सुधार गृह भेजा गया है। अन्य आरोपियों को पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। आरोपियों में कमलजीत,अभिषेक उर्फ शका, रविंद्र उर्फ कालिया, मोहित व साहिल उर्फ पप्पी को गिरफ्तार किया गया है। इन आरोपियों को चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस आरोपितों से गहनता से पूछताछ कर रही है

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!