रोहतक के रेलवे रोड पर शाम करीब साढ़े 5 बजे हंगामा शुरू हुआ। करीब एक-डेढ़ घंटे हंगामा होने के बाद दोनों पक्ष सिटी थाने में पहुंचे। वहीं थाने में भी करीब एक-डेढ़ घंटे तक दोनों पक्ष रहे। लेकिन भाजपाई उचित कार्रवाई ना होने का पुलिस पर आरोप लगाते हुए एसपी आवास पहुंचे। रात करीब साढ़े 8 बजे एसपी आवास पर विरोध प्रदर्शन किया। वहीं डेढ़ घंटे तक प्रदर्शन चला।

इधर, पुलिस वालों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया। करीब डेढ़ घंटे बाद डीएसपी रवि खुंडिया मौके पर पहुंचे और उन्होंने जांच के बाद उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। जिसके बाद प्रदर्शन बंद किया और भाजपाई वहां से चले गए।

भाजपा की महिला कार्यकर्ता रानी ने बताया कि वह शनिवार को रेलवे रोड पर भाजपा की उपलब्धियां के पंपलेट बांट रही थीं। साथ ही उसे पंपलेट के माध्यम से रोहतक के विधायक भारत भूषण बात्रा से सवाल भी पूछ रहे थे। रानी ने आरोप लगाया कि इसी दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता और कांग्रेस विधायक के पुत्र वहां पर आ गए। जिन्होंने उसके साथ बदसलूकी की और जाति सूचक शब्द भी कहे।

इसके बाद मामला काफी बढ़ गया और काफी समय तक हंगामा चलता रहा। वहीं दोनों पक्ष रोहतक के सिटी थाना में पहुंचे। रानी ने आरोप लगाया कि पुलिस द्वारा कोई भी उचित कार्रवाई नहीं की जा रही है। इसलिए वे भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ एसपी आवास पर पहुंची। जहां पर एसपी आवास के बाहर धरना प्रदर्शन कर पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। 

डीएसपी रवि खुंडिया ने कहा कि शिकायत मिली थी कि चुनाव को लेकर प्रचार कर रहे थे। जिसके दौरान इनके साथ बदतमीजी हुई है। इन मामले में पुलिस जांच कर रही है। जांच में जो भी सामने आएगा, उसके आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। वहीं दोनों पक्षों को बुलाया भी गया है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!