हरियाणा में 29 अगस्त तक मानसून एक्टिव रहेगा। मौसम विभाग ने आज 11 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें पानीपत, झज्जर, रेवाड़ी, सोनीपत, महेंद्रगढ़, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, गुरुग्राम, फतेहाबाद, फरीदाबाद और नूंह शामिल हैं।

पिछले 24 घंटे में फतेहाबाद में सबसे ज्यादा 1.2 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा गुरुग्राम में 0.5 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। अंबाला में 0,1.MM बारिश हुई। इन जिलों के अलावा रोहतक, पानीपत और कुरुक्षेत्र में भी मौसम बदला रहा, यहां भी हल्की बूंदाबांदी रिकॉर्ड की गई। बूंदाबांदी और मानसूनी हवाओं से 0.9 डिग्री की गिरावट आई है।

अगस्त में राज्य में 101.8 MM सामान्य बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन अब तक 135.6 MM बारिश हो चुकी है। बारिश के कारण अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!