हरियाणा में अगस्त महीने में 33 फीसदी ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने गुरुवार को करनाल और यमुनानगर में भी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा 4 जिले ऐसे हैं जहां बारिश नहीं होगी। इनमें सिरसा, फतेहाबाद, जींद और हिसार शामिल हैं। यहां आज मानसून सक्रिय नहीं होगा।

पिछले 24 घंटे में 5 जिलों में बारिश हुई। सबसे ज्यादा बारिश रोहतक में हुई, जहां 2.0 एमएम बारिश दर्ज की गई। सिरसा में 1.5 एमएम बारिश दर्ज की गई। पानीपत में 1.0, करनाल और कुरुक्षेत्र में भी 0.5 एमएम बारिश दर्ज की गई।

मानसूनी हवाओं के चलते तापमान में 1.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!