हरियाणा में मानसून 30 जुलाई तक रहेगा। इस वजह से गुरुवार यानी आज दक्षिण हरियाणा में तेज बारिश होगी। मौसम विभाग ने 7 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग ने सोनीपत, पानीपत, करनाल, जींद, कैथल, कुरूक्षेत्र और यमुनानगर में बारिश की चेतावनी दी है। इनके तावड़ू, बल्लभगढ़, सोहना, गुरुग्राम, लोहारू, तोशाम, झज्जर, बहादुरगढ़, सांपला, रोहतक, सिवानी, हिसार, आदमपुर, नाथ़ूसर चोपटा, ऐलनाबाद, फतेहाबाद, रतिया, फरीदाबाद, खरखौदा, सोनीपत, गन्नौर, सिरसा, डबवाली, जगाधर और छछरौली में बादल गरजने के साथ 30-40KMPH की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और बारिश होगी।
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (CCSHAU) के कृषि मौसम विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार मानसून ट्रफ की अक्षय रेखा दक्षिण से अब सामान्य स्थिति उत्तर की तरफ बढ़ रही है। इससे अरब सागर की तरफ से मानसूनी हवाएं आ रही हैं। जिससे हरियाणा में मानसून में सक्रियता बढ़ने जा रही है।
हरियाणा 25 व 26 जुलाई को कहीं-कहीं हल्की बारिश, लेकिन 27 जुलाई से 30 जुलाई के दौरान राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश की भी संभावना बन रही है। इस दौरान बीच बीच में तेज हवाएं चलने की संभावना है जिससे दिन के तापमान में गिरावट रहने की संभावना है।
