रोहतक में पुलिस से बर्खास्त जवान की हत्या कर दी गई। मृतक पर उसके दोस्त ने ही झगड़े के दौरान लाठी-डंडे से हमला कियाा। वारदात के बाद से आरोपी फरार है।

इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए FSL टीम को भी मौके पर बुलाया गया।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान गांव सांघी निवासी बिजेंद्र (40) के रूप में हुई है। हरियाणा पुलिस से बर्खास्त होने के कारण वह गांव में ही रह रहा था। वह शराब पीने का आदी था।

मृतक की पत्नी सोनिया ने बताया कि बुधवार को बिजेंद्र गांव में अपने दोस्त सुनील उर्फ भोला के पास गया हुआ था। इसी दौरान दोस्त के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इसके बाद सुनील उर्फ भोला व उसके भाई बंटा ने पति के हाथ पैर बांध दिए और फिर लाठी-डंडों से हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी फरार हो गए।

सोनिया के मुताबिक करीब 9 साल पहले बिजेंद्र सिंह के साथ शादी हुई थी। शादी के बाद उन्हें 2 बच्चे हुए। बड़ी बेटी की उम्र 7 साल है और छोटे बेटे की उम्र 7 साल है।

परिवार के अनुसार बिजेंद्र करीब 2 साल पहले हरियाणा पुलिस से बर्खास्त हुआ था। इसका कोर्ट में कैसे भी चल रहा है। बिजेंद्र के 4 भाई और बहनें हैं। बिजेंद्र दो भाइयों में छोटा था। बिजेंद्र के बड़े भाई की पहले ही मौत हो चुकी है।

You missed

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!