हरियाणा के एक ही परिवार के 6 लोगों की राजस्थान में सड़क हादसे में मौत हो गई। परिवार सिरसा से सालासर धाम पर जा रहा था। गुरुवार रात करीब 10 बजे बीकानेर के महाजन के पास उनकी कार आगे चल रहे ट्रक में घुस गईI मृतकों के परिवार के अन्य लोग राजस्थान पहुंचे हैं। पोस्टमॉर्टम के बाद सभी के शव सिरसा लाए जाएंगे।
मृतकों की पहचान डबवाली के रहने वाले शिव कुमार गुप्ता, आरती गुप्ता, नीरज गुप्ता, भूमि, सुनैना और डुग्गू के रूप में हुई है। पारिवारिक लोगों के मुताबिक, नीरज की दुकान पर ड्रग टीम ने रेड की थी। इसके बाद सभी ने सालासर जाकर दर्शन करने का प्लान बनाया था। पारिवारिक लोगों के मुताबिक, नीरज की दुकान पर ड्रग टीम ने रेड की थी। इसके बाद सभी ने सालासर जाकर दर्शन करने का प्लान बनाया था।
हादसे में मारे गए लोग कई वर्षों से डबवाली में रह रहे थे। मृतक शिव कुमार गुप्ता का डबवाली में मलोट रोड पर गुप्ता मेडिकल स्टोर के नाम से मेडिकल है। चार दिन पहले औषधि विभाग ने कार्रवाई करते हुए मेडिकल स्टोर सील कर दिया था। जिसके बाद परिवार ने सालासर बालाजी जाने की योजना बनाई।
नीरज की भाभी नीतू के मुताबिक शिवकुमार का परिवार उत्तर प्रदेश के अयोध्या का रहने वाला था। कई सालों से वह सिरसा में रह रहे थे। शिव कुमार सवारियों वाली रिक्शा चलाता था। आरती घरों में साफ सफाई का काम करती थी। नीरज गुप्ता चौधरी देवीलाल पार्क के पास गुप्ता मेडिकोज नाम से दुकान चलाता था। सुनैना बठिंडा की प्राइवेट कंपनी में नौकरी करती थी। भूमि 12वीं कक्षा और डुग्गू 5वीं कक्षा का छात्र था।
नीरज अपने दोस्त की कार मांगकर लाया था। ऐसे में परिवार रात डबवाली से रवाना हुआ और करीबन साढ़े 10 से 11 बजे के बीच भारत माला हाईवे पर जैतपुर के पास उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कार चालक नीरज कार से बाहर जा गिरा। उसके पिता शिवकुमार, मां आरती, बहन सुनयना, भूमिका व भाई डुग्गू कार के क्षतिग्रस्त होने से उसमें फंस गए। शिव, आरती, नीरज, डुग्गू और सुनयना की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि भूमिका ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
नीतू के मुताबिक किलियावाली एरिया के डिस्पोजल कॉलोनी में उन्होंने अपना मकान बना रखा था। उसके पति अनिल गुप्ता की एक साल पहले एक्सीडेंट में मौत हो गई थी। उसके पास 3 बेटी और एक बेटा हैं। परिवार का पालन पोषण करने का कार्य नीरज के कंधों पर था। नीरज की अभी शादी नहीं हुई थी।
ड्रग टीम ने नीरज गुप्ता की मेडिकोज की दुकान पर मंगलवार को रेड की थी। 1032 टैबलेट्स गाबा पेंटीन व 860 कैप्सूल गाबा पेंटीन मिलने पर नीरज खरीद-बिक्री का कोई रिकॉर्ड पेश नहीं कर पाया। इसके बाद ड्रग इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने मेडिकल स्टोर सील कर दिया था। मेडिकल स्टोर सील होने के बाद ही परिवार ने सालासर जाने की योजना बनाई थी।
