Haryana Mews: हरियाणा में INDI गठबंधन टूट गया है। राज्य में इसी साल के आखिरी में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर आम आदमी पार्टी ने बड़ा ऐलान कर दिया है। पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान ने ऐलान किया है कि आम आदमी पार्टी अकेले दम पर चुनाव लड़ेगी। वो कांग्रेस के साथ गठबंधन में चुनाव नहीं लड़ेंगे। भगवंत मान ने कहा, हम लोकसभा चुनाव में भी सीटें जीते हैं। आधा हरियाणा पंजाबी भाषा में बात करता है। अब हरियाणा के लोग बदलाव चाहते हैं।

बता दें कि अभी हाल में हरियाणा में AAP और कांग्रेस ने इंडिया गठबंधन के तहत लोकसभा चुनाव लड़ा था। 9 सीटों पर कांग्रेस ने उम्मीदवार उतारे थे, जबकि एक सीट कुरुक्षेत्र पर AAP का उम्मीदवार मैदान में था। AAP की तरफ से सुशील कुमार गुप्ता कैंडिडेट थे। जिन्हें भाजपा के नवीन जिंदल से हार का सामना करना पड़ा था।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!