रेवाड़ी में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ है। हादसे में स्कूल के बच्चों को चोट आई है। दरअसल सामने गाय आ जाने से अनियंत्रित हुई स्कूल वैन ने एक कार में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वैन में बैठे बच्चों में चीख-पुकार मच गई। घायल बच्चों को उपचार दिलाया गया है। उधर चालक और साहिका घायल हो गए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है

रेवाड़ी के हुडा बाईपास पर सनसिटी के सामने एक दर्दनाक हादसा हो गया। बताया गया कि स्कूल वैन के सामने गाय आने से अनियंत्रित हुई वैन ने कार को टक्कर मारी। टक्कर लगते ही बस में बैठे बच्चों में चीख-पुकार मच गई।

उधर, घटना की जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामूली रूप से घायल हुए बच्चों को उपचार दिलाया। 

बताया गया कि हादसे में आठ स्कूली बच्चों में से दो को चोट लगी है। वहीं, इस दुर्घटना में चालक व साहिका को चोट लगने पर ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!