रोहतक में महम के सैमाण गांव में बिजली कर्मचारियों से मारपीट और सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में 12 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। एसडीओ संजीत मुदगिल की शिकायत पर पुलिस ने गांव के पवन, मनोज, लाला नाई, उर्मिला, कृष्ण, तेजबीर, नफे, सुधीर, बहादुर, बिल्लू, सुशील और कालू व अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है।

उन्होंने बताया कि जगमग योजना के तहत गांव में घरों से बाहर मीटर लगाने का कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा कि 40-50 की संख्या में लोग वहां आए और उन्होंने कर्मचारियों के साथ धक्का मुक्की करते हुए मीटर लगाने से रोक दिया। इस दौरान 30 बिजली मीटरों को तोड़ दिया और 40 मीटर कर्मचारियों से छीन लिए गए। थाना प्रभारी सत्यपाल का कहना है कि एसडीओ की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!