हरियाणा का जवान देश की सेवा करते-करते शहीद हो गया। जींद जिले के जाजनवाला गांव के जवान प्रदीप नैन जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के मोजरगाम के आतंकवादियों से मुठभेड़ में शहीद हो गए। प्रदाप परिवार में इकलौते बेटे थे। उनका सिलेक्शन 2015 में हुआ था।

सुरक्षाबलों के मुताबिक कश्मीर के कुलगाम में दो इलाकों में हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 4 आतंकियों को मार दिया। इस दौरान लांस नायक प्रदीप नैन शहीद हो गए।

शहीद प्रदाप नैन के चाचा ने बताया कि वह अपने परिवार का इकलौता बेटा था। प्रदीप सेना में साल 2015 में भर्ती हुआ था। वह अपनी काबिलियत के आधार पर पैरामिलिट्री कमांडो के पद पर सिलेक्ट हुआ था। प्रदीप की शादी साल 2022 में हुई थी। उसकी छोटी बहन उसकी लाडली थी। शहीद प्रदीप की पत्नी गर्भवती है। प्रदीप कहता था कि वह अपने बच्चे के जन्म से पहले छुट्टी लेकर घर आ जाएगा, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था।

प्रदीप की शहादत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। लोक कह रहे है, एक तो नन्ही जान जो इस दुनिया में नहीं आई, दूसरे उसकी पत्नी, जिसकी पूरी जिंदगी बाकी है वह किसके सहारे जिएगी। प्रदीप नैन का पार्थिव शरीर आज शाम तक पहुंच जाएगा। शहीद प्रदीप को अंतिम विदाई देने के लिए आसपास के गांवों से हजारों लोग पहुंचेंगे।

कुलगाम के मुद्रिगाम इलाके में दोपहर करीब 12 बजे पहली मुठभेड़ शुरु हुई। उस समय सुरक्षाबल इलाके में आतंकियों की सूचना पर तलाशी अभियान चला रहे थे। इस मुठभेड़ में पैरा कमांडों प्रदीप नैन शहीद हो गए। दूसरे घायल जवान की हालत गंभीर बनी हुई है। मुठभेड़ देर रात तक जारी रही।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आतंकियों से लोगो लेते हुए शहीद हुए पैरा कमांडों प्रदीप नैन की शहादत पर शोक जताया है। नायब सिंह सैनी ने सोशल मीडिया पर प्रदीप नैन की फोटो शेयर कर परिवार को सांत्वना दी और उनके बलिदान को अतुलनीय बताया। उन्होंने कहा कि पूरा प्रदेश और सरकार शोकाकुल परिवार के साथ है।

You missed

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!