रोहतक के युवकों को विदेश भेजने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। पहले उन्हें कनाडा का वर्क वीजा दिलाने का लालच दिया गया और फिर उनसे 23 लाख रुपये ठग लिए गए। न तो उन्हें विदेश भेजा गया और न ही उनके पैसे वापस किए गए। उल्टा आरोपी अपने घर से फरार हो गया।

पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। रोहतक के रिटौली गांव निवासी सुनील कुमार ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी। उसने शिकायत में बताया कि उसकी मुलाकात सतीश नाम के व्यक्ति से हुई, जो बच्चों के वर्क वीजा का इंतजाम करता है।

उसने उसे पूरा भरोसा दिलाया और बच्चों के वीजा का इंतजाम करने को कहा। इसके बाद सुनील कुमार ने अपने दो भतीजों और दो भतीजियों के कनाडा जाने के लिए वर्क वीजा के लिए बातचीत की। उसने कुल फीस 18 लाख रुपये बताई और यह रकम आरोपी सतीश को दे दी। जिसमें से उसने 5 लाख 84 हजार 700 रुपये ऑनलाइन और 12 लाख 15 हजार 300 रुपये नकद दिए।

सुनील कुमार ने बताया कि पैसे देने के बाद वह उन्हें मेडिकल जांच के लिए पंजाब के मोहाली ले गया। वहां उसने भरोसा दिलाया कि वह उसके भांजों व भतीजों को कनाडा भेज देंगे। लेकिन 21 अप्रैल 2021 को पैसे देने के बाद भी चारों को दिसंबर 2022 तक विदेश नहीं भेजा और झूठा आश्वासन देता रहा। इसके बाद 5 जनवरी 2023 को उसने 5 लाख रुपए अतिरिक्त लिए। उसने यह कहकर सिंगापुर भेज दिया कि कनाडा जाने के लिए वर्क वीजा नहीं मिलने तक कम से कम 6 महीने वहीं रहेंगे। लेकिन उसे सिर्फ 4 महीने का वीजा मिला।

आरोपी ने कहा था कि कनाडा के लिए दोबारा फाइल लगाई जाएगी। लेकिन अब तक न तो फाइल लगी और न ही पैसे लौटाए। जब ​​आरोपी सतीश को इस बारे में बताया गया तो उसने कनाडा भेजने का भरोसा दिलाया, लेकिन भेजा नहीं। न ही पैसे दिए।जब वह आरोपी के घर गया तो आरोपी अपना घर बेचकर जा चुका था। इसके बाद आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!