हरियाणा के पानीपत जिले के गांव गढ़सरनई में पंचायती जमीन के पास करनाल के युवक शुभम पर फायरिंग के मामले में असली रंजिश सामने आई है। घायल युवक की मां ने पुलिस को बताया कि उसके बेटे ने 3 साल पहले स्कूल में एक मर्डर किया था। इसी मर्डर की रंजिश के चलते गांव के ही मृतक के रिश्तेदारों ने हमला किया है।

दो पल्सर बाइक पर सवार 6 नकाबपोश युवकों ने शुभम पर उस समय गोलियां चलाईं, जब वह अपने घर लौट रहा था। उसे दो गोलियां लगी हैं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसका रोहतक पीजीआई में इलाज चल रहा है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर एक महिला समेत तीन नामजद व अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है।

सेक्टर 13-17 थाने में दी शिकायत में सुमन ने बताया कि वह गांव हरसिंहपुरा, तहसील घरौंडा, जिला करनाल की रहने वाली है। उसके दो बेटे हैं। बड़ा बेटा शुभम (20) है जो ओपन से बीए कर रहा है। दूसरा बेटा नितिन है जो हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहा है। उसके गांव का ही रहने वाला मनोज पिछले 3 साल से उससे रंजिश रखता है। क्योंकि मनोज के भतीजे वीरेंद्र की शुभम ने झगड़े में हत्या कर दी थी। शुभम इस केस में जमानत पर घर आया हुआ है। मनोज और मनोज की भाभी सीमा (वीरेंद्र की मां) अक्सर उसे धमकी देते रहते हैं कि मौत का बदला मौत से लिया जाएगा, वे शुभम को जिंदा नहीं छोड़ेंगे।

25 जून को सुबह करीब 11 बजे शुभम लाइसेंस बनवाने के लिए घरौंडा गया था। शाम करीब 5:40 बजे वह अपने दोस्त अर्जुन को गांव पूंडरी छोड़कर घर लौट रहा था। जब उसका बेटा अपनी बुलेट पर पानीपत के गांव गढ़सरनई के पंचायती जमीन के टी-प्वाइंट पर पहुंचा तो वहां 6 अज्ञात बदमाश पहुंचे। वहां पहुंचते ही उन्होंने शुभम पर फायरिंग कर दी। एक गोली शुभम के हाथ और कूल्हे पर लगी। सुमन का कहना है कि उसे नहीं पता कि गोलियां किसने चलाईं, लेकिन उसे पूरा शक है कि रंजिश के चलते गर्वीन, मनोज और सीमा ने ये गोलियां चलाई हैं।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!