हरियाणा में आज मौसम विभाग ने 8 जिलों में बारिश का अलर्ट दिया है। इनमें गुरुग्राम, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, भिवानी, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, हिसार शामिल हैं। अधिकतर जिलों में बादल छाए हुए हैं।

सुबह जींद, सफीदों, जुलाना, बरवाला, हांसी, नारनौंद, भिवानी, मुंढाल, बवानीखेड़ा, तोशम, राजौंद, महम, लाखनमाजरा, कलानौर, कोसली, चरखी दादरी और झज्जर के कुछ स्थानों पर बारिश हुई।

बारिश और तेज हवा चलने की वजह से हरियाणा का औसतन तापमान 1.4 डिग्री तक गिरा है, जबकि पंजाब के औसतन तापमान में 0.7 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। चंडीगढ़ में बदलाव देखने को नहीं मिला है। यहां तापमान 40 डिग्री के आसपास है। वहीं हिमाचल के मध्यम और ऊपरी इलाकों में लगातार बारिश हो रही है।

अगले 3-4 दिनों के दौरान उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्से, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, पंजाब के उत्तरी हिस्से और हरियाणा के उत्तरी हिस्सों में 30 जून तक मानसून दस्तक दे सकता है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!