पानीपत में रुपए का कलेक्शन करने वाले एक युवक को दिनदहाड़े नए बस स्टैंड के नजदीक बदमाशों ने लूट लिया। उसके पास कलेक्शन के 27 लाख रुपए थे। इसकी सूचना पीड़ित ने पुलिस को दी। पुलिस ने सूचना के आधार पर कार्रवाई शुरू की है। पीड़ित के साथ पुलिस वारदात स्थल पर गई और स्थिति को समझा। साथ ही पीड़ित की कंपनी से संपर्क कर उसके मैनेजर को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस को मामला संदिग्ध लग रहा है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर थाना पुलिस और CIA की संयुक्त टीमें छानबीन कर रही हैं।

सेक्टर-29 थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजीव कुमार के मुताबिक उन्हें एक शिकायत मिली, जिसमें गुजरात के अहमदाबाद निवासी जयेश से लूट हुई है। उसने बताया है कि वह एक कलेक्शन कंपनी में काम करता है। वह मंगलवार को गोहाना और रोहतक से करीब 27 लाख रुपए का कलेक्शन लेकर बस से पानीपत आया। यहां वह बस स्टैंड के बाहर एक ऑटो में बैठा। वह ऑटो में अकेला ही था। बस स्टैंड से पानीपत की ओर कुछ दूरी पर जब ऑटो पहुंचा, तो वहां अचानक एक XUV गाड़ी आई। गाड़ी से 3 लोग उतरे। उन्होंने हाथ से बैग छीना और मौके से फरार हो गए।

पुलिस थाना प्रभारी ने बताया है कि पीड़ित ने उन्हें वारदात सुबह 11 बजे की बताई है। जबकि, उसने पुलिस को सूचित दोपहर 2 बजे किया है। इसके अलावा वह इतनी बड़ी रकम एक बैग में लेकर बस और ऑटो में सफर कर रहा था। जोकि आमतौर पर सामान्य नहीं है।वहीं, पुलिस ने गुजरात के कंपनी मैनेजर को भी संपर्क कर यहां बुलाया, तो वह भी तुरंत ही पहुंच गया। इन सब बातों को लेकर शिकायतकर्ता से CIA पुलिस पूछताछ कर रही है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!