हरियाणा में भीषण गर्मी का दौर जारी है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने आज 6 जिलों अंबाला, गुरुग्राम, नूंह, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक में लू का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं, बचे 16 जिलों को ऑरेंज अलर्ट पर हैं। गर्मी का आलम यह है कि सूबे के 12 जिलों में दिन का तापमान 45 डिग्री के पार चल रहा है।

वहीं, रात का तापमान सामान्य के मुकाबले 9 डिग्री तक ज्यादा रहा। फतेहाबाद में यह सर्वाधिक 34.6 डिग्री और करनाल व यमुनानगर में सबसे कम 28.7 डिग्री दर्ज किया गया।

राहत की बात यह है कि 18 की रात तक मौसम बदल जाएगा। 19 से 22 तक कुछ इलाकों में प्री – मानसून की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। 30 से 40 किमी प्रतिघंटा की गति से हवा चल सकती है।

हरियाणा में भीषण गर्मी के साथ अब उमस भी लोगों को परेशान करने लगी है। रविवार को भी लू से आमजन बेहाल रहे। 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूलभरी हवा चली। पिछले 24 घंटे में प्रदेशभर का औसत तापमान दिन का 0.5 और रात का 1.3 डिग्री बढ़ा है। दिन का तापमान सामान्य से 5.2 से 7.8 डिग्री तक ज्यादा रहा। सभी जिलों में यह 43 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया। नूंह में यह सर्वाधिक 46.6 डिग्री तक पहुंचा।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!