हरियाणा के सभी जिलों में आज लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है। 24 घंटे के आंकड़ों पर नजर डालें तो नूंह प्रदेश में सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 46.5 डिग्री पहुंच गया। यह सामान्य से 7.5 डिग्री अधिक है। दिन के साथ-साथ रातें भी गर्म हो रही हैं। पलवल में रात का न्यूनतम तापमान 36.6 डिग्री पहुंच गया।
मौसम विभाग का कहना है कि 18 तारीख तक प्रदेश में गर्मी को लेकर स्थिति ऐसी ही रहेगी। उसी रात मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। 19 तारीख की सुबह प्री-मानसून की बारिश गर्मी से राहत दे सकती है।
उत्तरी हरियाणा में हल्की से मध्यम बारिश, दक्षिणी और पश्चिमी हरियाणा में हल्की बारिश की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 27 जून से 3 जुलाई के बीच मानसून आने की संभावना है।
