रोहतक पुलिस की टीम ने स्कूटी चोरी की वारदात को हल करते हुये वारदात मे शामिल रहे दो आरोपियो को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपियो को आज पेश अदालत किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
प्रभारी थाना पीजीआईएमएस उप.नि जसवंत ने बताया कि सुडाना निवासी विपिन ने शिकायत दर्ज करवाई जिसके आधार पर अभियोग अंकित कर जांच शुरु की। प्रारंभिक जांच मे सामने आया कि दिनांक 12.06.2024 को रात करीब 08 बजे विपिन दिल्ली रोड पर स्थित डोमिनोज आया हुआ था । विपिन अपनी स्कूटी को डोमिनोज के बाहर खड़ा कर अंदर चला गया। वापिस आने पर उसे अपनी स्कूटी नही मिली।
मामले की जांच मुख्य सिपाही जयप्रकाश द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 14.06.2024 को आरोपी सोमबीर उर्फ़ सोनू पुत्र रामफल निवासी सुनारिया व नितिन पुत्र जयवंत निवासी देव कॉलोनी रोहतक को गिरफ्तार किया गया है। 

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!