आज हरियाणा रोडवेज जागृति मंच की राज्य कमेटी का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी से उनके निवास स्थान संत कबीर कुटीर चंडीगढ़ में मिले और हरियाणा राज्य परिवहन में कार्यरत चालक परिचालक की मांगों को लेकर 5 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा।

1- जिसमें चालक परिचालक के पे ग्रेड में बढ़ोतरी की जाए

2- वर्ष 2016 में आऊट सोर्सिंग पॉलिसी पार्ट-2 के तहत नियुक्त चालक को डेट ऑफ ज्वाइनिंग से पक्का किया जाए

3- चालक परिचालक कर्मचारी को जोखिम भत्ता दिया जाए

4- चालक परिचालक कर्मचारी का वर्दी भत्ता, जूता भत्ता और धुलाई भत्ता बढ़ाया जाए

5- चालक परिचालक कर्मचारी बकाया सारा बोनस दिया जाए।

जिस पर मुख्यमंत्री ने ठोस आश्वासन दिया कि इन सभी पांचों मांगों पर हरियाणा सरकार जल्द से जल्द कार्यवाही करेगी और संबंधित कर्मचारियों को लाभान्वित किया जाएगा।

इस मौके पर राज्य प्रधान सुरेंद्र सिंह, राज्य महासचिव राजबीर सैनी, राज्य उप प्रधान अभिषेक शर्मा, राज्य खजांची सुनील शर्मा व अमन कुमार, कानूनी सलाहकार विनोद सैनी, कार्यालय सचिव सुरेश सैनी, राज्य सचिव अजमेर सिंह, प्रीतम बागड़ी, सुनील वर्मा,महेंद्र सिंह, योगेश यादव मौजूद रहे ।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!