हरियाणा में एक से अधिक सरकारी आवास रखने वाले आईपीएस अफसरों पर डीजीपी शत्रुजीत कपूर सख्त हो गए हैं। डीजीपी ने एएसपी अमन यादव के खिलाफ 39.20 लाख रुपये पैनल रेंट लगाने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद डीएसपी की ओर से एक लाख रुपये पैनल रेंट भी जमा करा दिया गया है। सबसे खास बात यह है कि यह पैनल रेंट अफसर के वेतन से वसूला जा रहा है।

यह कार्रवाई आईजी वाई पूरण कुमार की शिकायत पर की जा रही है। आईजी की शिकायत पर पुलिस महानिदेशक ने प्रदेश की सभी पुलिस इकाइयों के प्रमुखों को निर्देश भेजे थे। जिसमें कहा गया था कि ऐसे राजपत्रित अधिकारियों की सूची भेजी जाए जो अपने जिले या इकाई से दूसरे जिलों की इकाइयों में स्थानांतरित हो गए हैं, लेकिन अभी तक सरकारी आवास खाली नहीं किया है। साथ ही अब तक की गई कार्रवाई की जानकारी मुख्यालय को दी जाए

आईपीएस वाई पूरण कुमार ने पिछले सप्ताह इस बारे में मुख्यमंत्री नायब सैनी को भी शिकायत भेजी थी, जिसके बाद मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से डीजीपी को इस मामले में कार्रवाई के निर्देश जारी किए गए। पूरण कुमार इससे पहले डीजीपी शत्रुजीत कपूर तथा गृह सचिव प्रसाद को भी शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने इस बारे में मुख्यमंत्री को पत्र लिखा। सीएमओ के निर्देश के बाद डीजीपा ने जिला पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए हैं कि जिन अधिकारियों के पास एक से अधिक मकान हैं उन्हें तुरंत नोटिस जारी करके मकान खाली करवाया जाए। डीजीपी ने इस बारे में सभी जिलों के एसपी से एक सप्ताह के भीतर विस्तृत कार्रवाई रिपोर्ट मुख्यालय को भेजने के निर्देश दिए हैं।आईपीएस अधिकारी ने शिकायत में बाकायदा आईपीएस अधिकारियों के नाम का जिक्र किया था और सबूत होने का भी दावा किया था।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!