मंडलायुक्त संजीव वर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने गरीब परिवारों के सभी सदस्यों को हरियाणा परिवहन की बसों में प्रति वर्ष एक हजार किलोमीटर निशुल्क यात्रा सुविधा दी है। प्रदेश सरकार अंत्योदय परिवारों के उत्थान के प्रति कृतसंकल्प है। वे बस स्टैंड परिसर में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन योजना के हैप्पी कार्ड वितरित कर रहे थे। मंडलायुक्त और पूर्व मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर ने जिले के 21 लाभार्थियों को हैप्पी कार्ड वितरित किए।

डीसी अजय कुमार ने कहा कि परिवहन विभाग का लक्ष्य एक लाख हैप्पी कार्ड वितरित करना है। शेष लाभार्थियों को 15 दिनों के अंदर यह हैप्पी कार्ड वितरित किए जाएंगे। सार्वजनिक परिवहन बेड़े में एनसीएमसी कार्ड को खुले तौर पर लागू करने वाला हरियाणा राज्य देश का पहला राज्य बन गया है। हरियाणा सरकार ने अंत्योदय परिवारों के उत्थान के लिए कई योजनाएं चलाई हैं।

सरकार ने हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन योजना में गरीब परिवारों के सदस्यों को सरकारी बसों में प्रति वर्ष एक हजार किलोमीटर तक मुफ्त सुविधा दी है। योजना के जरिए लाभार्थियों को हरियाणा रोडवेज की बसों में मुफ्त यात्रा करने के लिए ई-टिकटिंग सिस्टम से जुड़ा एक स्मार्ट कार्ड जारी किया जाता है। इस योजना के अलावा, प्रदेश सरकार अंत्योदय परिवारों के कल्याण के लिए मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के माध्यम से भी गरीब परिवारों को लाभ दे रही है।

सदस्यों को मिलेंगे स्मार्ट हैप्पी कार्ड : ग्रोवर पूर्व मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर ने कहा कि हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन योजना से लाखों परिवारों को सीधे लाभ पहुंचाने का प्रदेश सरकार का यह महत्वपूर्ण निर्णय है। यह योजना गरीब परिवार परिवारों मुफ्त यात्रा सुविधा उपलब्ध करवाने के साथ ही उन्हें आवागमन में सहूलियत प्रदान कर रही है। हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन योजना (हैप्पी) के जरिए एक लाख रुपए तक वार्षिक आय वाले परिवारों के सभी सदस्यों को स्मार्ट हैप्पी कार्ड दिए जाएंगे।

इन लाभार्थियों को वितरित किए हैप्पी कार्ड हैप्पी कार्ड प्राप्त करने वालों में रुड़की निवासी रवि शंकर, गरनावठी निवासी आशू, लाखनमाजरा निवासी कंवर सिंह, रोहतक निवासी रमेश चंद्र, भालौठ निवासी रतन सिंह, बनियानी निवासी मनबीर, चुलियाना निवासी संजय व विकास, पटेल नगर निवासी सिबू, ईस्माइला निवासी महाबीर प्रसाद, निंदाना निवासी सुरेश कुमार, सुनील कुमार व अंकित, कटेसरा निवासी प्रमोद, आर्य नगर रोहतक निवासी राजकुमार, मोरखेड़ी निवासी नसीब, कलानौर निवासी करण, चांदी निवासी कलंदर, महम निवासी अंजू बाला, रोहतक निवासी सरोज और अटायल निवासी वेद प्रकाश शामिल हैं।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!