रविवार काे जालपाड़ गांव के पास स्थित महालक्ष्मी इंटरप्राइजेज नाम की एक धागा मिल में शाॅर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। दरअसल फैक्ट्री के मालिक द्वारा ने भवन निर्माण में नियमाें में लापरवाही बरतने के कारण आग पर समय रहते काबू नहीं पाया जा सका। सुबह 7 बजे लगी आग शाम 4 बजे काबू हाे पाई। इसके बाद भी दमकल विभाग के कर्मचारी गाड़ियाें के साथ माैके पर तैनात रहकर आग काे पूरी तरह से शांत करने में लगे रहे।
दमकल विभाग के जिला अधिकारी रामेश्वर सिंह व कर्मचारी अमित गाेस्वामी ने बताया कि सूचना के कुछ ही समय बाद हमारी टीम गाड़ियाें के साथ माैके पर पहुंच गई। सुबह 7 बजे लगी आग पर काबू पाने के लिए दमकल की सात गाड़ियों ने 100 से ज्यादा चक्कर लगाए।
भवन के कंस्ट्रक्शन में किसी भी प्रकार से नियमाें का पालन नहीं किया गया।
- भवन के चाराें और खाली जगह नहीं छाेड़ी : फैक्ट्री मालिक ने इसका भवन निर्माण कराते समय चाराें और काेई जगह खाली नहीं छाेड़ी। इसलिए गाड़ियां भवन के चाराें और नहीं घूम पाई।
- इसकी छत पर सीमेंट की चादरें ही लगी थी।
- बीचाें बीच बना रखी थी गैलरी : भवन के बीच बीचाें की एक गैलरी बनाकर इसे 2 हिस्साें में बांटा हुआ था। इस गैलरी में आग वाले भवन का मलबा जमा हाे गया। इसे बड़ी मुश्किल से हटाया गया।
आग में फैक्ट्री का एक हिस्सा पूरी तरह से नष्ट हाे गया। दूसरा हिस्सा बीच में गैलरी होने की वजह से सुरक्षित बच गया। गाेदाम वाले हिस्से में रखा तैयार व कच्चा माल नष्ट हाे गया है। इसमें कुछ मशीनें भी लगी थी जो नष्ट हाे गईं।
