रोहतक के नेहरू कॉलोनी के सुमित को हथियारों की सप्लाई देने वाले आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी जिला चरखी दादरी के गांव कल्याण का रोहित है। सीआईए-1 निरीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि 16 मई को नेहरू कॉलोनी के सुमित को देसी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया था। इसके खिलाफ शिवाजी कॉलोनी में केस दर्ज कराया था। पूछताछ में सुमित ने बताया कि देसी पिस्टल चरखी दादरी के गांव कल्याणा निवासी रोहित से 50 हजार रुपए में खरीदी थी।

कोर्ट में पेश कर सुमित को जेल भेज दिया था। जांच में जानकारी मिली कि रोहित जेल में है। इसके बाद आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया। पुलिस ने इसे कोर्ट में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है। सीआईए-1 प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है। रोहित के खिलाफ अपहरण, हथियारों की सप्लाई और हवाई फायरिंग करने के केस दर्ज हैं।
