रोहतक पूर्व CM भूपेंद्र हुड्‌डा का गढ़ है। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने उनके बेटे दीपेंद्र हुड्‌डा को उम्मीदवार बनाया है।

रोहतक के बाद नड्‌डा जींद में भी रोड शो करेंगे। जींद सोनीपत लोकसभा सीट में आती है। जहां से भाजपा ने मोहन बड़ौली और कांग्रेस ने सतपाल ब्रह्मचारी को उम्मीदवार बनाया है।

रोहतक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा का रोड शो शुरू हो गया है। उनके साथ हरियाणा भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय मंत्री ओपी धनखड़, रोहतक से भाजपा प्रत्याशी अरविंद शर्मा मौजूद हैं।

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी अरविंद सैनी और सह मीडिया प्रभारी शमशेर खरक ने बताया कि जेपी नड्डा मंगलवार को रोहतक में पावर हाउस से रोड शो शुरू करेंगे। इसके बाद वे मॉडल टाउन, कोआपरेटिव बैक, अशोका चौक, सुभाष चौक, सोनीपत स्टैंड चौक होते हुए डॉ. भीमराव अंबेडकर चौक पर पहुंचेंगे। यहीं पर रोड शो का समापन होगा।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!