हिसार में रविवार को सिरसा रोड पर 2 कारों की टक्कर हो गई। हादसे में दंपती की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा उनके 2 बच्चे भी घायल हुए हैं। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सूचना पाकर पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे। कार में शव बुरी तरह फंसे हुए थे। गाड़ी को काटकर दंपती को बाहर निकाला गया। पुलिस को मौके से कार के डॉक्यूमेंट और व्यक्ति का आधार कार्ड मिला है।

आधार कार्ड के अनुसार, मृतक व्यक्ति का नाम मनजीत कुमार (40) है। वह झज्जर जिले के दुबलधन गांव का रहने वाला था। मनजीत सेना में हवलदार के पद पर कार्यरत था। कुछ समय पहले उसकी हिसार कैंट से बठिंडा में पोस्टिंग हुई थी। आज दोपहर को वह अपनी पत्नी प्रमिला, बेटी योगिता और बेटा जयदीप के साथ कार में सवार होकर कैंट से बठिंडा जा रहे थे।

उसे रॉन्ग साइड से आ रही कार ने टक्कर मार दी। उस कार का ड्राइवर मौका लगते ही फरार हो गया। पुलिस ने दूसरी गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!