हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड का 10वीं का वार्षिक परिणाम घोषित कर दिया गया है। इस बार 10वीं कक्षा के 95.22% स्टूडेंट पास हुए हैं। बोर्ड चेयरमैन डॉ. वीपी यादव ने परिणाम घोषित करते हुए बताया कि इस बार 3,27,139 परीक्षार्थियों ने 10वीं की परीक्षा दी थी।

हरियाणा बोर्ड की तरफ से इस बार CBSE पैटर्न पर छात्रों की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच की गई है। लोकसभा चुनाव को देखते हुए बोर्ड की ओर से सभी सब्जेक्ट की कॉपियों की मार्किंग का कार्य 8 मई तक निपटा दिया गया था। बोर्ड 12वीं का रिजल्ट पहले ही घोषित कर चुका है।

  • रिजल्ट घोषित होने के बाद (BSEH) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  • होम पेज पर क्लास 10 रिजल्ट पर क्लिक कीजिए
  • यहां आपके सामने एक पेज खुलेगा
  • इस पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर समेत समेत अन्य जानकारी दर्ज कर सबमिट करें
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर परिणाम दिखाई देगा
  • रिजल्ट देखने के बाद उसे डाउनलोड कर लें, साथ ही एक प्रिंट भी निकाल लें।

इस बार सिर्फ काफी कम परीक्षार्थी फेल हैं। उनका प्रतिशत केवल 4.78 है। बोर्ड चेयरमैन का कहना है कि असफल रहने वाले छात्रों को घबराने की जरूरत नहीं है। क्योंकि, बोर्ड इनके लिए जून-जुलाई में फिर से 10वीं के सभी विषयों के साथ परीक्षा कराएगा, जिसमें इन्हें अपना साल खराब होने से बचाने और फिर से एग्जाम पास करने का दूसरा मौका भी मिलेगा।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!