छठे चरण में 25 मई को होगा मतदान
रोहतक, 6 मई : रोहतक लोकसभा के रिटर्निंग अधिकारी अजय कुमार ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण के मतदान के लिए निर्धारित कार्यक्रम अनुसार नामांकन पत्र दाखिल करने के अंतिम दिन तक रोहतक लोकसभा क्षेत्र के लिए कुल 40 नामांकन पत्र प्राप्त हुए है।


अजय कुमार ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी चुनाव कार्यक्रम अनुसार 7 मई को नामांकन पत्रों की जांच की जायेगी तथा 9 मई तक संबंधित उम्मीदवार नामांकन पत्र वापिस ले सकेंगे। छठे चरण में 25 मई को मतदान होगा तथा आगामी 4 जून को मतगणना की जायेगी।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!