सोनीपत के खरखोदा में   बस स्टैंड के नजदीक एक तालाब में एक नाबालिग बच्चे का शव तैरता हुआ मिला। शव मिलने की सूचना मिलते ही  पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की गंभीरता से जांच में जुट गई। मृतक की पहचान कार्तिक निवासी खरखोदा के रूप के हुई। कल ही उसके पिता की शिकायत पर खरखौदा थाना पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज किया था।

 मिली जानकारी के अनुसार सोनीपत के खरखोदा थाना क्षेत्र के रहने वाले संदीप कुमार ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उसके नाबालिग लड़के कार्तिक का किसी ने अपहरण कर लिया है। इस शिकायत पर पुलिस ने कल ही अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया था, लेकिन आज कार्तिक का शव बस स्टैंड के पास तालाब में तैरता हुआ मिला। शव मिलने की सूचना मिलते ही सोनीपत खरखौदा थाना पुलिस के साथ साथ कार्तिक के परिजन भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भिजवाया दिया गया है और पुलिस मामले की गंभीरता से जांच में जुट गई है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!