पानीपत की एक महिला के साथ जींद में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवक की इंस्टाग्राम पर महिला से दोस्ती हुई थी। उसे मिलने के लिए जींद बुला लिया और उचाना ले जाकर एक मकान में उसके साथ रेप किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। उचाना थाना पुलिस ने दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

उचाना थाना पुलिस को दी शिकायत में पानीपत के गांव की महिला ने बताया कि वह सोशल मीडिया पर इंस्टाग्राम चलाती है। जींद निवासी सतीश नामक युवक ने उसके पास मैसेज भेजा। जिसके बाद उनकी बातचीत होने लगी। उनकी दोस्ती हो गई। एक दिन सतीश ने उसे मिलने के लिए जींद बुला लिया।

वह जींद आई तो सतीश उसे उचाना में एक मकान में ले गया और वहां जाकर उसके साथ रेप किया। बाद में सतीश उसे जींद बस अड्डे पर छोड़कर वहां से फरार हो गया। उचाना थाना पुलिस ने सतीश के खिलाफ रेप समेत समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!