हरियाणा में अभी ‘हीट वेव’ नहीं चलेंगी। इसकी वजह यह है कि प्रदेश में 25 अप्रैल तक मौसम परिवर्तनशील रहने वाला है। इस दौरान बीच-बीच में हल्के बादल आने की संभावना है। दिन के अधिकतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी रहेगी, लेकिन रात के न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट होने के आसार हैं। इस दौरान बीच-बीच में हल्की गति (30 किलोमीटर) स्पीड से हवाएं चलने की संभावना है।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि 26 अप्रैल के बाद मौसम में बदलाव दिखाई देंगे। इस दौरान सूबे में तपिश बढ़ेगी, दिन का पारा 40 डिग्री के पार रहने की संभावना है। महीने के अंत में लू का प्रकोप भी लोगों को झेलना पड़ सकता है।

वहीं, हरियाणा के सोनीपत में रात को 1:30 बजे से 2:00 बजे तक झमाझम बारिश हुई। पिछले 20 दिनों की बात करें तो सूबे में 1.7 मिलीलीटर बारिश हो चुकी है। जबकि सामान्य तौर पर 7.4 मिलीलीटर बारिश होती है। अप्रैल में यह बारिश 5.7 कम बारिश है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि हालांकि अभी हरियाणा में मौसम परिवर्तनशील है, इसलिए बारिश का यह आंकड़ा बढ़ने के पूरे आसार हैं।

हरियाणा में बारिश के अलर्ट को लेकर एक बार फिर किसानों की चिंताएं बढ़ गई हैं। इसका कारण है मंडियों में गेहूं के धीमे उठान हो रहा है। प्रदेश में करीब 60% गेहूं की फसल मंडियों में पहुंच चुकी है। 21 अप्रैल तक मंडियों में करीब 46.54 लाख टन गेहूं पहुंच चुका है, लेकिन 40 लाख टन ही गेहूं की खरीद हुई है।

हैरानी इस बात की है कि अभी इस गेहूं की फसल में सिर्फ 2.70 लाख मीट्रिक टन ही फसल का उठान हुआ है। ओवरआल सिर्फ 36% ही फसल का उठान हो पाया है, बाकी गेहूं मंडियों में खुला पड़ा हुआ है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!