रोहतक में भाजपा के उम्मीदवार डॉ. अरविंद शर्मा का जमकर विरोध हुआ। इस दौरान किसानों ने अरविंद शर्मा को काले झंडे दिखाए। जिस कारण उन्हें अपना भाषण बीच में ही छोड़कर जाना पड़ा। वहीं कार्यक्रम के दौरान विरोध कर रहे किसानों व भाजपा समर्थकों में जमकर हंगामा भी हुआ।
विरोध के कारण सांसद को अपना भाषण बंद करके कार्यक्रम से वापस लौटना पड़ा। डॉ. अरविंद शर्मा का गांव सैमाण व गांव भैणी सुरजन (बड़ाली) में विरोध किया गया है। इससे पहले उनका रोहतक लोकसभा के कोसली हलके में भी विरोध हुआ था।
रोहतक में BJP उम्मीदवार का विरोध:अरविंद शर्मा को दिखाए काले झंडे; बंद करना पड़ा भाषण, कार्यक्रम में जमकर हंगामारोहतक18 मिनट पहलेरोहतक में विरोध के बार कार्यक्रम स्थल से जाते हुए डॉ. अरविंद शर्मा – Dainik Bhaskarरोहतक में विरोध के बार कार्यक्रम स्थल से जाते हुए डॉ. अरविंद शर्मारोहतक में भाजपा के उम्मीदवार डॉ. अरविंद शर्मा का जमकर विरोध हुआ। इस दौरान किसानों ने अरविंद शर्मा को काले झंडे दिखाए। जिस कारण उन्हें अपना भाषण बीच में ही छोड़कर जाना पड़ा। वहीं कार्यक्रम के दौरान विरोध कर रहे किसानों व भाजपा समर्थकों में जमकर हंगामा भी हुआ।विरोध के कारण सांसद को अपना भाषण बंद करके कार्यक्रम से वापस लौटना पड़ा। डॉ. अरविंद शर्मा का गांव सैमाण व गांव भैणी सुरजन (बड़ाली) में विरोध किया गया है। इससे पहले उनका रोहतक लोकसभा के कोसली हलके में भी विरोध हुआ था।रोहतक में कार्यक्रम के दौरान डॉ. अरविंद शर्मा के भाषण के समय विरोध करते हुए किसान।रोहतक में कार्यक्रम के दौरान डॉ. अरविंद शर्मा के भाषण के समय विरोध करते हुए किसान।बना तनातनी का माहौलआपको बता दें कि, डॉ. अरविंद शर्मा गांव सैमाण व गांव भैणी सुरजन में आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेने पहुंचे थे। इस दौरान किसानों ने विरोध किया और मुर्दाबाद के नारे लगाए। कार्यक्रम स्थल में घुसने को लेकर धक्का-मुक्की भी हुई। आयोजक व भाजपाई विरोध करने वालों को रोकते रहे, लेकिन उनकी एक नहीं चली। इधर, कार्यक्रम के दौरान जब डॉ. अरविंद शर्मा अपना भाषण दे रहे थे तो किसानों ने उनका विरोध आरंभ कर दिया। दोनों तरफ से तनातनी का माहौल भी बन गया और धक्का-मुक्की हुई। क्योंकि भाजपा समर्थन किसानों को विरोध करने से रोक रहे थे।
भाजपा के कई उम्मीदवारों का विरोध हो रहा है। सोनीपत के भाजपा प्रत्याशी मोहन लाल बड़ौली को भी रविवार को गांव रोहणा में विरोध का सामना करना पड़ा। किसानों ने गांव में उनको काले झंडे दिखाए। बाद में चौपाल में चल रहे कार्यक्रम में भी उनको भाग लेने से रोका गया। इसके अलावा हिसार में रणजीत चौटाला, जजपा नेता एवं पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, सिरसा के अशोक तंवर भी चुनाव प्रचार में लगातार अपने हलकों में विरोध झेल रहे हैं।
हरियाणा ही नहीं पंजाब में भी भाजपा के लोकसभा उम्मीदवारों को कार्यक्रमों में भाग लेने के दौरान विरोध झेलना पड़ रहा है। पंजाब के पटियाला से BJP की उम्मीदवार और पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी परनीत कौर का किसानों ने विरोध किया।वहीं अमृतसर से भाजपा के उम्मीदवार और पूर्व IFS अधिकारी तरनजीत सिंह संधू का विरोध अजनाला में किया गया। इसके अलावा पंजाब में भाजपा के फरीदकोट से विधायक हंस राज हंस का विरोध किसानों ने किया। हंस राज हंस फरीदकोट के बाबा फरीद टीला पर पहुंचे थे।
