हरियाणा के रोहतक जिले में लगातार चोरी की वारदातें सामने आ रही हैं। चोरों के गिरोह दुकान, घर, फैक्टरी आदि सब को लगातार अपना निशाना बना रहे हैं। चोरों के हौंसले इतने बुलंद है कि मकान में नीचे वाले कमरे में परिवार सो रहा था और चोरों ने ऊपर वाले कमरे से लाखों के सामान पर हाथ साफ कर लिया। जिसकी शिकायत महिला ने पुलिस को दी।

पुरानी सब्जी मंडी थाना पुलिस को दी शिकायत में इंदू गिरधन ने बताया कि वह बड़ा बाजार के रहने वाले है। 31 अक्टूबर को वह परिवार सहित मकान के नीचे वाले कमरे में सो रही थी। अचानक रात को किसी चीज के गिरने की तेज आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर वह उठी और अपने पति को भी जगाया। इसके बाद दोनों ऊपर वाले कमरे में गए। वहां जाकर देखा कि कमरे में सामान बिखरा हुआ है। बेड खुला हुआ है, जिसमें से 60 हजार रुपए चोरी हो गए। इसके अलावा अलमारी को चेक किया तो उसका सामान भी बिखरा मिला। जिसमें से सोने के करीब डेढ तोले वजनी तीन जोड़ी टॉपस, करीब पांच ग्राम वजनी सोने की अंगूठी, 7 ग्राम वजनी सोने की चेन, पांच तोले वजनी चांदी की पाजेब व 8 तोले वजनी दस चांदी के सिक्के चोरी हो गए थे। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज करके मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।


YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!