जींद में बाइक सवार 3 दोस्तों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में 2 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को इलाज के लिए रोहतक PGI रेफर किया गया है। हादसा पुराने हांसी रोड पर बीड़बड़ा वन के पास हुआ। मृतकों की पहचान बूढ़ा बाबा बस्ती निवासी सचिन (25) और चमन (24) के रूप में हुई है। वहीं विशाल गंभीर रूप से घायल है।

मृतक सचिन की फाइल फोटो। ☝️

मृतक चमन की फाइल फोटो। ☝️

पुलिस ने सचिन और चमन के शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए मॉर्च्युरी में रखवा दिए। पुलिस का कहना है कि परिवार के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। परिवार के अनुसार, मंगलवार अल सुबह सचिन, चमन और विशाल एक ही बाइक पर सवार होकर काम के सिलसिले में घर से निकले थे। पुराना हांसी रोड पर बीड़बड़ा वन के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

काफी देर बाद पहुंची पुलिस परिवार ने बताया कि काफी देर बाद आसपास से गुजर रहे वाहन चालकों ने तीनों युवकों को सड़क पर पड़े देखा। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। एंबुलेंस के जरिए तीनों युवकों को सिविल अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद सचिन और चमन को मृत घोषित कर दिया। वहीं विशाल को डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत देखते हुए रोहतक PGI रेफर कर दिया।

परिवार ने बताया कि चमन मजदूरी का काम करता था। सचिन ड्राइवरी करता था। दोनों विशाल के साथ ही किसी काम को लेकर जा रहे थे और रास्ते में हादसे का शिकार हो गए।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!