हरियाणा में आए दिन नई-नई गैंग उभर कर सामने आ रही हैं। अपराध की दुनिया में अपना नाम बनाने व दहशत फैलाने, हत्या, लूट, डकैती सहित तमाम बड़ी वारदातों को अंजाम देने के लिए नई- उम्र के युवा खूंखार अपराधी बनते जा रहे हैं। इन बदमाशों को ट्रेनिंग देने, पनाह देने समेत अन्य हर प्रकार का सरंक्षण देने वाले फरार चल रहे कुख्यात अपराधियों को पुलिस पकड़ नहीं पा रही है। इसलिए अब हरियाणा पुलिस ने 13 ऐसे मोस्ट वांटेड बदमाशों की सूची जारी की है, जिन्हें पकड़वाने पर 5 लाख तक का इनाम मिल सकता है। पुलिस के मुताबिक, मोस्ट वांटेड के संबंध में किसी भी प्रकार की सूचना देने वाले व्यक्ति को इनाम की राशि दी जाएगी और सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम, पता व उसकी पहचान पूर्ण रूप से गुप्त रखी जाएगी।
झज्जर पुलिस ने 13 मोस्टवांटेड बदमाशों की सूची जारी की है। जिन पर 10 हजार से ले कर 5 लाख रुपए तक का इनाम रखा हुआ है।
मोस्ट वांटेड बदमाशों के नाम इस प्रकार है –
- मेनपाल निवासी बादली पर 5 लाख रुपए का इनाम
- सुरेंद्र उर्फ चीता निवासी निर्जन जिला जींद पर 50 हजार का इनाम
- जगबीर उर्फ बच्ची निवासी गांव इस्सरहेड़ी जिला झज्जर पर 10 हजार रुपए का इनाम
- जितेंद्र निवासी ग्वालिसन जिला झज्जर को पकड़ने के लिए 10 हजार रुपए का इनाम
- रवि निवासी गांव घेवरा थाना कंझावला दिल्ली को पकड़ने के लिए 50 हजार रुपए का इनाम
- अजय निवासी गांव आसौदा जिला झज्जर को पकड़ने के लिए 2 लाख रुपए का इनाम
- शीशपाल उर्फ संतोष भारती निवासी दक्षिणी जिला बदायूं यूपी हाल महंत भारती ग्रुप कपिल मुनि आश्रम फतेहपुरी झज्जर को पकड़ने के लिए 50 हजार रुपए का इनाम
- दीपक उर्फ यूवी निवासी गांव दहकोरा जिला पर 25 हजार रुपए का इनाम
- हिमांशु उर्फ भाऊ निवासी गांव रिटोली जिला रोहतक को पकड़ने के लिए 25 हजार रुपए का इनाम
- परमिंदर उर्फ चीमा गांव मातन जिला झज्जर पर 25 हजार रुपए का इनाम
- साहिल उर्फ हंटर निवासी गांव दादरी तोए जिला झज्जर पर 50 हजार रुपए का इनाम
- सुमित निवासी गांव डीघल जिला झज्जर को पकड़ने के लिए 25 हजार रुपए का इनाम
- अनूप निवासी गांव चिनौत जिला हिसार पर 25 हजार रुपए का इनाम
