जिले में 12 दिन बाद मंगलवार को कोरोना संक्रमित पोलंगी गांव के 30 वर्षीय स्टूडेंट की मौत हो गई। इससे पहले 8 जुलाई को कोरोना से एक मौत हुई थी। जिले में अब कोरोना से मौत का आंकड़ा 561 पर पहुंच गया है। वहीं, पूरे दिन में जिले में कोरोना के तीन नए केस मिले। नए केस में ओमेक्स सिटी सेक्टर-28 निवासी युवा इंजीनियर, बहु-अकबरपुर निवासी एक छात्र और पोलंगी गांव का छात्र शामिल है। जिले में सक्रिय पांच मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। जिले में कोरोना रिकवरी रेट लुढ़ककर 97.80% पर दर्ज किया गया। जबकि पॉजिटिविटी दर 5.43% पर बना हुआ है। सिविल सर्जन कार्यालय की टीम ने पूरे दिन में 606 लोगों के सैंपल एकत्रित कर पीजीआई की लैब में जांच के लिए भेजे। 276 लोगों की रिपोर्ट का इंतजार है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!