हरियाणा में मौसम बदल गया है। 1 मार्च को दिन भर बादल छाए रहने के बाद 2 मार्च यानी आज तड़के ही बारिश और बूंदाबांदी शुरू हो गई। कुछ जिले ऐसे भी रहे, जहां रात से बारिश जारी है। मौसम के बिगड़े मिजाज को देखते हुए मौसम विभाग ने 14 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर की स्पीड से सतही हवाओं ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

पंचकूला में सुबह बूंदाबांदी के साथ ओले की हल्की फुहार भी पड़ी। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मौसम में यह बदलाव एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन के रूप में एक पश्चिमी विक्षोभ पूर्वोत्तर में पड़ोसी ईरान के निचले से ऊपरी क्षोभमंडल स्तर पर बना हुआ है। इसके कारण उत्तर पश्चिम भारत के मौसम में ये बदलाव देखने को मिल रहा है।

हरियाणा में मौसम में आए बदलाव के कारण रात और दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान में 0.1 और न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री की बढ़त देखी गई है। पूरे दिन बादल छाए रहने के कारण नारनौल (महेंद्रगढ़) का अधिकतम तापमान 29 डिग्री तक पहुंच गया।

इसके बाद फरीदाबाद का 28.7 और फिर झज्जर का 27.5 डिग्री अधिकतम तापमान रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान की बात करें तो महेंद्रगढ़ की रात सबसे ठंडी दर्ज हुई। यहां का न्यूनतम पारा 9.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!