राजस्थान के सीकर जिले में स्थित श्री खाटू श्याम जी में श्रद्धालुओं व यात्रियों की सुविधा को लेकर रेलवे की तरफ से जयपुर-नारनौल-जयपुर स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार, गाड़ी संख्या 09633, जयपुर-नारनौल स्पेशल ट्रेन 2, 6, 8, 9 मार्च को (4 ट्रिप) जयपुर से 10.40 बजे रवाना होकर 14.05 बजे नारनौल पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09634, नारनौल-जयपुर स्पेशल ट्रेन 2, 6, 8, 9 मार्च को (4 ट्रिप) नारनौल से 14.30 बजे रवाना होकर 18.30 बजे जयपुर पहुंचेगी।
यह ट्रेन मार्ग में ढेहर का बालाजी, नींन्दड़ बनाड, चौमू सामोद, गोविन्दगढ मलिकपुर, रींगस, श्रीमाधोपुर, कावंट, नीम का थाना, मांवडा, डाबला व निजामपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
