हरियाणा में भिवानी-रोहतक रेलमार्ग के बीच लाहली स्टेशन पर नई गुड्स लाइन के कार्य को लेकर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है, जिसके चलते 5 से 8 मार्च के बीच 8 ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार, इनमें भिवानी-रोहतक के बीच चलने वाली 5 ट्रेनें रद्द रहेंगी। जबकि, एक ट्रेन आंशिक रद्द और दो ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है।

इन ट्रेनों को किया गया रद्द

  1. गाड़ी संख्या 04962, भिवानी-रोहतक ट्रेन 5 से 8 मार्च तक रद्द रहेगी।
  2. गाड़ी संख्या 04975, रोहतक-भिवानी ट्रेन 5 से 8 मार्च तक रद्द रहेगी।
  3. गाड़ी संख्या 04974, भिवानी-रोहतक ट्रेन 5 से 8 मार्च तक रद्द रहेगी।
  4. गाड़ी संख्या 04977, रोहतक-भिवानी ट्रेन 6 मार्च को रद्द रहेगी।
  5. गाड़ी संख्या 04978, भिवानी-रोहतक ट्रेन 7 मार्च को रद्द रहेगी।

गाड़ी संख्या 04969, दिल्ली-भिवानी ट्रेन 5 से 8 मार्च तक दिल्ली से प्रस्थान करेगी। वह रोहतक तक संचालित होगी। अर्थात यह रेल सेवा रोहतक-भिवानी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

  1. गाड़ी संख्या 14731, दिल्ली-बठिंडा ट्रेन 5 से 8 मार्च तक दिल्ली से प्रस्थान करेगी। वह परिवर्तित मार्ग वाया रोहतक-डोभ भाली-हांसी होकर संचालित होगी।
  2. गाड़ी संख्या 14732, बठिंडा-दिल्ली ट्रेन 7 मार्च को बठिंडा से प्रस्थान करेगी। वह परिवर्तित मार्ग वाया हांसी-डोभ भाली-रोहतक होकर संचालित होगी।
YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!