प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को रोहतक वासियों को आरओबी की सौगात देंगे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए लाहली-कलानौर के बीच रेलवे फाटक पर बनने वाले आरओबी का शिलान्यास करेंगे। रोहतक के DC अजय कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 फरवरी को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भारतीय रेल के 554 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास कार्य, 1500 रोड ओवर ब्रिज व अंडरपास का शिलान्यास व उद्घाटन करेंगे।

उन्होंने बताया कि इन 1500 ओवरब्रिज में से एक ब्रिज रोहतक जिला का भी है। महम-बेरी रोड पर लाहली-कलानौर के बीच रेलवे फाटक पर आरओबी का निर्माण किया जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस आरओबी का भी शिलान्यास करेंगे। इस आरओबी के निर्माण पर लगभग 35 करोड़ रुपए की राशि खर्च होने का अनुमान है। रेलवे पोर्शन पर 36 मीटर का कंपोजिट स्टील गाटर लगाया जाएगा। वहीं इस आरओबी की लंबाई लगभग 800 मीटर व चौड़ाई करीब साढ़े 10 मीटर की रहेगी। रेलवे लाइन से ब्रिज की ऊंचाई 8.14 मीटर रहेगी।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!