केंद्रीय सरकार ने देश की हर कोने से कनेक्टिविटी को बेहतर करने के लिए प्रयास कर रही है। इसी के मद्देनजर अब पहाड़ों से शहरों की कनेक्टिविटी को बेहतर करने की पहल की है, जहां पर लोग अकसर कुछ सुकून के पलों के लिए जाते हैं। कई लोग सड़क मार्ग से वैष्णो देवी माता के दर्शन करने जाते हैं, लेकिन समय बहुत ज्यादा लगता है। अब सरकार ने दिल्ली को जम्मू- कश्मीर के कटरा शहर को जोड़ने की कोशिश की है। इससे पंजाब और दिल्ली से भक्त चंद ही घंटों में माता के दरबार पहुंच पाएंगे। 

आपको बता दें हर साल लाखों तीर्थयात्री माता वैष्णो देवी मंदिर जाते हैं और यात्रा के दौरान कटरा तीर्थयात्रियों के लिए आधार शिविर के रूप में कार्य करता है। दिल्ली और कटरा के बीच की दूरी लगभग 727 किमी है और जबकि आम तौर पर दूरी तय करने में 13 -15 घंटे लगते हैं, नए एक्सप्रेसवे से   यात्रा का समय महत्वपूर्ण अंतर और भी कम हो जाएगा। इस एक्सप्रेसवे के माध्यम से दिल्ली और कटरा जाने के इच्छुक लोगों की यात्रा काफी आसान हो जाएगी। जनवरी 2022 में, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्सप्रेसवे की आधारशिला रखी थी और साल 2025 के अंत एक्सप्रेसवे के पूरी तरह से बनकर तैयार होने की उम्मीद है।

एक बार जब दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे का निर्माण पूरा हो जाएगा, तो इससे दिल्ली और कटरा के बीच की दूरी लगभग 727 किमी से घटकर 669 किमी हो जाएगी और यात्रा काफी राहत देनी वाली होगी। साथ ही, दिल्ली और अमृतसर के बीच की दूरी लगभग 485 किमी से घटकर लगभग 405 किमी हो जाएगी और यात्रा का समय आधा, आठ घंटे से घटकर चार घंटे हो जाएगा।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!