हरियाणा के रेवाड़ी में शराब के नशे में तीन लोगों के बीच आपस में झगड़ा हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि दो लोगों ने मिलकर तीसरे साथी को पीट-पीट कर मार डाला। मरने वाला युवक बिहार का रहने वाला है। मॉडल टाउन पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार बिहार के इस्लामपुर का रहने वाला 27 वर्षीय उजाला कुमार उर्फ संतोष रेवाड़ी में मजदूरी करता था। वह कालाका रोड पर सरस्वती विहार में किराए पर रहता था। इसी घर में बिहार के ही वैशाली जिला निवासी राकेश व युगल विहार जिला जहानाबाद निवासी जीतू कुमार भी किराये पर रहते हैं। पुलिस के अनुसार मंगलवार की रात तीनों ने साथ बैठकर शराब पी। उसके बाद किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया।

राकेश व जीतू कुमार ने उजाला कुमार को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। उसके बाद दोनों भाग गए। आसपास के लोगों ने तुरंत उसे ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई। मॉडल टाउन पुलिस ने उजाला कुमार के भाई मुकेश शाहनी की शिकायत पर दोनों आरोपियों को खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने उजाला के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!