Man in handcuffs

रोहतक पुलिस ने चोरी की अलग-2 दो वारदातो को हल करते हुये वारदात मे शामिल रहे तीन आरोपियो को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपियो को आज पेश अदालत किया गया है।


प्रभारी थाना महम निरीक्षक राकेश सैनी ने बताया कि गीता भवन मौहल्ला निवासी अंकित की शिकायत के आधार पर धारा 457/380 भा.द.स. के तहत अभियोग संख्या 12/2024 अंकित कर जाँच शुरु की गई। प्रारंभिक जाँच में सामने आया कि अंकित की ऑटो मार्किट मे ऑटो पार्टस की दुकान है। अंकित के मकान के साथ प्लाट मे दो दुकान व गोदाम बना रखा है जिसमे आटो के पार्ट रखे है। दिनांक 10.01.2024 को अंकित की दुकान से 2 लोहे के गाटर, 8 लाइट, 6 लेदर कवर व अन्य सामान चोरी हुआ मिला। मामले की जाँच पुलिस चौकी शहर महम मे तैनात मुख्य सिपाही राजेश द्वारा अमल मे लाई गई। दौरान जांच दिनांक 11.01.2024 को आरोपी सोमबीर पुत्र भीम व राजा पुत्र अनिल निवासीगण पारसवाला मौहल्ला महम को गिरफ़्तार किया गया है।


प्रभारी थाना शहर रोहतक निरीक्षक विजेन्द्र सिंह ने बताया कि रुप नगर निवासी नवीन की शिकायत के आधार पर धारा 380 भा.द.स के तहत अभियोग संख्या 720/2023 अंकित कर जाँच शुरु की गई। प्रारंभिक जाँच में सामने आया कि नवीन ने घर मे बिजली की दुकान कर रखी है। दिनांक 22.09.2023 को नवीन का बेटा चिराग दुकान के अंदर बैठा हुआ था। तभी दो अज्ञात युवक आये व चिराग से सैल मांगे। चिराग सैल लेने के लिये अंदर गया तो युवक चार्जिंग मे लगे फोन को लेकर मौके से फरार हो गये। मामले की जाँच उप.नि. बुद्ध द्वारा अमल मे लाई गई।

दौरान जांच दिनांक 11.01.2024 को आरोपी सतपाल उर्फ आलू पुत्र बिजेन्दर निवासी संजय कॉलोनी रोहतक को गिरफ़्तार किया गया है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!