रोहतक जिले के जसिया गांव के तालाब में एक युवक का शव बरामद हुआ है। शव को पानी में ऊपर देख स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद सभी ने एक-दूसरे की मदद से शव को पानी से बाहर निकाला। जिसके बाद युवक की पहचान की गई।

मृतक गांव का ही रहने वाला था। मौके से सभी साक्ष्यों को जुटाने के बाद शव को रोहतक PGI भिजवाया। जहां उसका पंचनामा भरवा कर शवगृह में रखवा दिया गया है। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम होगा। जिसके बाद उसकी मौत के असल कारणों का खुलासा होगा।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान अमरजीत (38) के रूप में हुई है। वह अमरूद बेचने का काम करता था। वहीं, ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि अमरजीत सामान्य परिवार से था। साथ ही अमरूद बेचकर परिवार का पालन पोषण करता था। बुधवार शाम को घर से गया था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा।

गुरुवार को ग्रामीणों ने तालाब के अंदर शव तैरता देखा। मामले की सूचना घिलौड़ पुलिस चौकी में दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव बाहर निकाला। शरीर पर कहीं चोट का निशान नहीं था। आशंका है कि अमरजीत की तालाब में डूबने से ही मौत हुई है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!